
बाराम पुलिस ने 46 लाख की ड्रग्स जलाई
ख़बर संक्षेप में
बाराम पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ अभियान के तहत 46 लाख से अधिक की ड्रग्स को जलाकर नष्ट कर दिया। एसपी अभिषेक अंदसु के नेतृत्व में इस अभियान में 1.5 करोड़ की अफीम जब्त कर जमा भी की गई। जिला ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी ने 20 ग्राम स्मैक, 25 किलो 373 ग्राम गांजा और 200 किलो 347 ग्राम डोडा चूरा को नष्ट किया।