
कानपुर: महिला पार्षद ने डिप्टी स्पीकर सहित पांच अन्य के खिलाफ अपमान की शिकायत दर्ज कराई
ख़बर संक्षेप में
वार्ड-10 बेनाझाबर की महिला पार्षद ने सदन की कार्यवाही के दौरान डिप्टी स्पीकर अभिनव उर्फ गोलू शुक्ला सहित पांच अन्य पार्षदों के खिलाफ अपमान की शिकायत दर्ज कराई। डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव को सौंपी गई शिकायत में डिप्टी स्पीकर और पार्षदों द्वारा घेरने, धक्का देने और अपमानित करने की बात कही गई है। डीसीपी ने कहा कि सदन की कार्यवाही का फुटेज देखने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।