
कोटा के अस्पतालों में 1 अक्टूबर 2026 से ओपीडी का समय बदला जाएगा
ख़बर संक्षेप में
कोटा जिले के सरकारी अस्पतालों में 1 अक्टूबर 2026 से ओपीडी का समय बदल जाएगा। सप्ताह के दिनों में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक ओपीडी का समय रहेगा। रविवार और छुट्टियों के दिन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक 2 घंटे ओपीडी चलेगी। नए समय के अनुसार ही प्रिस्क्रिप्शन काउंटर और दवा वितरण केंद्र भी खुलेंगे। आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी। नया समय 31 मार्च 2027 तक लागू रहेगा।