पीएमएसआर स्कूलों में स्कूली बच्चे किताबें पढ़ेंगे और खेतों में मिट्टी की जांच करेंगे
ख़बर संक्षेप में
पीएमएसआर स्कूलों में स्कूली बच्चे किताबें पढ़ेंगे और खेतों में जाकर मिट्टी की जांच करेंगे। 549 पीएमएसआर स्कूलों के 7वीं से 9वीं और 11वीं कक्षा के छात्र मिट्टी के नमूने लेंगे। यह पहल शिक्षा और कृषि विभागों की संयुक्त योजना है। प्रत्येक स्कूल को लैब उपकरण और रसायनों के लिए 1 लाख रुपये मिलेंगे। मिट्टी परीक्षण रिपोर्ट को सॉइल हेल्थ कार्ड ऐप पर अपलोड किया जाएगा।