राजपुरा गांव में स्कूल नाले के पास मगरमच्छ देखा गया
ख़बर संक्षेप में
राजपुरा गांव में एक स्कूल के पास नाले में मगरमच्छ देखा गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। नाले के पास के रास्ते से छोटे स्कूली बच्चे अक्सर आते-जाते रहते हैं, जिससे किसी अप्रिय घटना की आशंका है। वन विभाग को मगरमच्छ को सुरक्षित निकालने और उसे उचित स्थान पर छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।