थर्मल वर्कर्स का हेल्थ चेकअप और रक्तदान
ख़बर संक्षेप में
कालीसिंध थर्मल पावर प्रोजेक्ट, राजस्थान स्टेट पावर जनरेशन कॉरपोरेशन, सुधा ब्लड सेंटर और एमआरसी कोटा की ओर से थर्मल वर्कर्स का फ्री हेल्थ चेकअप और रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। वर्कर्स और कॉन्ट्रैक्टर्स का थायरॉइड, ईसीजी, डायबिटीज, सीबीसी और ब्लड प्रेशर टेस्ट किया गया और 30 यूनिट ब्लड डोनट किया गया। कार्मिक उप निदेशक श्याम प्रकाश मीणा ने बताया कि सभी वर्कर्स ने रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।