लखनऊ: आज की घटनाएँ
ख़बर संक्षेप में
डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में सुबह 10 बजे रक्तदान शिविर शुरू होगा। हजरतगंज के प्रेस क्लब में दोपहर तीन बजे गांधी जी संगोष्ठी और सम्मान समारोह होगा। आनंदी मैजिक वर्ल्ड रिसॉर्ट में दोपहर 12 बजे ओशो मेडिटेशन और साधना शिविर शुरू होगा। रामायण सभागार में दोपहर 12:15 बजे रक्षा लेखा विभाग का स्थापना दिवस कार्यक्रम होगा। बीबीएयू के अटल बिहारी सभागार में दोपहर 2:30 बजे अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस समारोह होगा।