कानपुर के हेल्थ गार्जियन लौटेंगे
ख़बर संक्षेप में
करौंदा, बेर जैसे फल उगाने की कवायद शुरू होने से फालसा, कैथा और बेल फिर से कानपुर के हेल्थ गार्जियन बनेंगे। कृषि विज्ञान केंद्रों में कुपोषण और बीमारियों से निपटने के लिए छोटे फलों को बढ़ावा देने का अभियान चलाया जा रहा है। केंद्रीय एजेंसियां बुंदेलखंड और प्रदेश में इन फलों के लिए प्रोजेक्ट बना रही हैं।