मुरादाबाद में बारिश से हुए नुकसान के लिए किसानों ने मुआवजे की मांग की
ख़बर संक्षेप में
भारी बारिश और हवा से फसल और घर के नुकसान का ब्यौरा देते हुए भकीयू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। क्षेत्र के किसानों की फसल और घर बर्बाद हो गए, गन्ने खेत में गिर गए। समूह ने चेतावनी दी कि यदि दस दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो धरने पर बैठेंगे।