बैडमिंटन में शगुन चमकी
ख़बर संक्षेप में
मदिनाथ की 13 वर्षीय शगुन ने बैडमिंटन में कड़ी मेहनत के दम पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है। इस साल राज्य स्तरीय स्कूल प्रतियोगिता में उसने दूसरा स्थान हासिल किया और अपने डिवीजन और जिले में टॉप रही। पिछले साल शगुन उचित अभ्यास न कर पाने के कारण आगे नहीं बढ़ पाई थी, लेकिन अब वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की तैयारी कर रही है।