भाजपा नेता की हत्या के मामले में आरोप पत्र दाखिल
ख़बर संक्षेप में
भाजपा के वार्ड स्तरीय पदाधिकारी सचिन कश्यप की सुभाषनगर थाना क्षेत्र में चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी, उनके हत्या के मामले में आरोप पत्र तैयार किया गया है। पैसे के विवाद और पुरानी दुश्मनी से जुड़े इस मामले में मुख्य आरोपी बाबू उर्फ रोहित समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी की मां को आरोपी नहीं माना है।