
नगला लोहिया के पास कार क्रेन से टकराई, चार घायल
ख़बर संक्षेप में
मंगलवार दोपहर को नगला लोहिया के पास फतेहाबाद-फिरोजाबाद रोड पर यात्रियों से भरी कार क्रेन से टकरा गई। टक्कर में राजेंद्र, मान सिंह, कृष्णा और अंकुर गुप्ता सहित चार लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन को अपने कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी।