
हापुड़ में नया यूनियन कमेटी गठित
ख़बर संक्षेप में
आनंद विहार पावर हाउस में हुई बैठक के बाद हापुड़ में विद्युत परिषद तकनीकी कर्मचारी यूनियन की नई कार्यकारिणी गठित की गई। पिलखुवा, हापुड़ और गढ़ के तकनीकी कर्मचारियों ने भाग लिया, जिसमें रिंक कुमार को जिला अध्यक्ष और महेंद्र प्रजापति को जिला सचिव चुना गया। मनोज कुमार और राहुल दिवाकर को जिला उपाध्यक्ष भी चुना गया।