दौराला हत्याकांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
ख़बर संक्षेप में
अरुण ठाकुर की 17 सितंबर को दौराला में शराब पार्टी के दौरान हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम में जननांगों पर चोट और पसली टूटी हुई पाई गई। तीसरे आरोपी अरुण प्रजापति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। चौथे आरोपी की तलाश जारी है, जो खीरी का रहने वाला है।