
नूंह में बलात्कारी को 10 साल की सजा
ख़बर संक्षेप में
रामप्रसाद उर्फ गंगवा को एक नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के आरोप में नूंह फास्ट ट्रैक स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना न भरने पर तीन महीने की अतिरिक्त जेल की सजा भी सुनाई गई है। यह मामला फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद लड़की ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।