
कानपुर: सानीगवां में पुलिस ने हुक्का बार पर छापा
ख़बर संक्षेप में
चकेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सानीगवां में पुलिस ने 'द सोशल लाइफ' नामक हुक्का बार पर छापा मारा और इंटर कॉलेज के छात्र संचालक मोहम्मद तौसीफ समेत 11 लोगों को पकड़ा। तौसीफ के पिता शकील प्रॉपर्टी डीलर हैं। बुधवार शाम को यह कार्रवाई की गई।