
लखनऊ: कल दस पुलिसकर्मियों को मिलेगा मुख्यमंत्री वीरता पदक
ख़बर संक्षेप में
बुलंदशहर के इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सिंह राठौर, एसटीएफ इंस्पेक्टर अमित समेत उत्तर प्रदेश के दस पुलिसकर्मियों को गुरुवार को लोक भवन में मुख्यमंत्री वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान करेंगे। सम्मानित अधिकारियों को एक हजार रुपये मासिक प्रोत्साहन राशि मिलेगी।