
एकलव्य स्टेडियम में जिला कबड्डी ट्रायल
ख़बर संक्षेप में
30 सितंबर को एकलव्य स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय कबड्डी ट्रायल होगा। इस ट्रायल में 7 से 10 अक्टूबर तक आजमगढ़ में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए आगरा मंडल की टीम का चयन किया जाएगा। क्षेत्रीय खेल अधिकारी संजय शर्मा ने ट्रायल दोपहर 3 बजे होने की पुष्टि की।