रबूपुरा में शुरू होगा जेवर प्रीमियर लीग
ख़बर संक्षेप में
जेवर विधानसभा क्षेत्र की बारह टीमों के बीच 4 अक्टूबर से शुरू होगा जेवर प्रीमियर लीग। जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह द्वारा आयोजित इस लीग का समापन 26 अक्टूबर को फाइनल मैच के साथ होगा, जिसमें शीर्ष तीन टीमों को क्रमशः ढाई लाख, एक लाख 21 हजार और 71 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।