
रोहतक में कांग्रेस भवन के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या
ख़बर संक्षेप में
हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस कार्यालय के बाहर एक युवक को एक स्कॉर्पियो कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्कॉर्पियो पर सांसद नंबर प्लेट लगी हुई थी। मृतक की पहचान जनता कॉलोनी के देवेंद्र के रूप में हुई है। मृतक के पिता ने अपने बेटे की हत्या होने का दावा किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का संकेत मिला है, लेकिन आगे की जांच के लिए इलाके को सील कर दिया गया है।