
अछनेरा में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ
ख़बर संक्षेप में
आगरा के अछनेरा ब्लॉक स्थित शिव प्रसाद इंटर कॉलेज के खेल मैदान में दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा नेता गुड्डू चाहर के उद्घाटन के साथ हुआ। राजीव अग्रवाल ने 400 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाई, जबकि श्याम बाबू सिंह ने प्रतियोगिता की अध्यक्षता की। दौड़ स्पर्धा में विभिन्न आयु वर्ग के एथलीटों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।