
खेलो इंडिया विंटर गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी शेरील तोमर
ख़बर संक्षेप में
सेक्टर गामा-2 की स्केटिंग खिलाड़ी शेरील तोमर को खेलो इंडिया विंटर गेम्स आइस स्केटिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। शेरील के चयन से ग्रेटर नोएडा के जीडी गोयनका स्कूल और सेक्टर स्वर्णनगरी को पहचान मिली है। शेरील का ध्यान जनवरी में लेह-लद्दाख में होने वाली प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर है।