
करनाल की मार्केट कमेटी के दफ्तर में ड्राइवर ने की आत्महत्या
ख़बर संक्षेप में
मंडी सचिव के 50 वर्षीय ड्राइवर रोहताश शर्मा ने रिकॉर्ड रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार का आरोप है कि मंडी सचिव विकास सेतिया ने उन्हें दोहरी ड्यूटी करने के लिए मजबूर किया, जिससे परेशान होकर उन्होंने फांसी लगा ली। आत्महत्या की घटना से स्थानीय लोगों में खलबली मची है।