
रामकोला ने 20 सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया
ख़बर संक्षेप में
रामकोला में नगर पंचायत परिसर में आयोजित एक समारोह में शहर की सफाई व्यवस्था में योगदान देने वाले सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के तहत 20 कर्मचारियों को सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्र, पारंपरिक परिधान और माला पहनाई गई। रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम द्वारा स्वास्थ्य मेले का भी आयोजन किया गया।