
आगरा के बल्केश्वर में टेंट के गोदाम में भीषण आग
ख़बर संक्षेप में
आगरा के कमलनगर के बालकेश्वर इलाके के कैलाश नगर में बलदेव धर्मशाला के पीछे स्थित एक टेंट के गोदाम में भीषण आग लग गई। दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि आसपास के स्थानीय लोग जमा हो गए हैं। कमलनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।