
नांगल चौधरी कॉलेज खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, महिमा बनी सर्वश्रेष्ठ एथलीट
ख़बर संक्षेप में
बैजनाथ चौधरी शासकीय महिला महाविद्यालय में नौवीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन महिमा को सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित कर संपन्न हुआ। महिमा ने ऊंची कूद, डिस्कस थ्रो और 100 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त कर 2500 रुपए और प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया। माउंट एवरेस्ट विजेता डॉ. आशा झांझरिया ने छात्राओं की छिपी प्रतिभा की प्रशंसा की।