
राजस्थान: लव ट्रैप में छात्रा से यौन शोषण, मिली 20 साल की सजा
ख़बर संक्षेप में
श्रीगंगानगर में 9वीं कक्षा की छात्रा से एक युवक ने लव ट्रैप में फंसाकर यौन शोषण किया। अदालत ने युवक को दोषी करार देते हुए बीस साल की सजा के साथ 35 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। विशेष न्यायाधीश योगेश जोशी ने पॉक्सो मामले में फैसला सुनाया।