बरेली: ट्रेचिंग ग्राउंड में सफाई कार्यक्रम शुरू
ख़बर संक्षेप में
कैंट में ट्रेचिंग ग्राउंड के पास सुबह 7 बजे सेना और कैंट बोर्ड की सफाई का कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। दोपहर 12 बजे आईएमए हॉल सिविल लाइन्स में पीडीए महापंचायत और एसपी का जन संवाद होगा। शाम 4 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक्स प्रतियोगिता के ट्रायल होंगे। शाम साढ़े 5 बजे से रामपुर बाग के अग्रसेन पार्क के पास लघु उद्योग प्रौद्योगिकी संस्थान की काव्य संध्या और सम्मान समारोह होगा। शाम 7 बजे खुशहाली सभागार में थिएटर फेस्ट में 'घर का ना घाट का' नाटक का मंचन होगा।