
उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच पर नियुक्त शर्मा
ख़बर संक्षेप में
राजस्थान विद्युत नियामक आयोग द्वारा जोधपुर डिस्कॉम, बीकानेर के मुख्य अभियंता राजेंद्र कुमार शर्मा को उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच पर नियुक्त किया गया है। श्री गंगानगर में उपभोक्ता मार्गदर्शन समिति के संयोजक के रूप में भी कार्यरत शर्मा दो साल तक उपभोक्ताओं का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी नियुक्ति 30 सितंबर 2026 से प्रभावी है।