
सीएम बच्छादौ गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे
ख़बर संक्षेप में
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा बुधवार को बाड़मेर जिले के बच्छादौ गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रशासन ने दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। इसके लिए भव्य पंडाल भी तैयार है। मुख्यमंत्री जोधपुर संभाग के 8 जिलों को लगभग 2700 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का उपहार देंगे।