गोरखपुर में संस्कृत डिप्लोमा कोर्स शुरू
ख़बर संक्षेप में
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के संस्कृत अध्ययन केंद्र ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महायोगी गुरु गोरक्षनाथ अनुसंधान संस्थान में वर्ष 2026-27 का सत्र शुरू किया। सर्टिफिकेट कोर्स के साथ संस्कृत भाषा प्रवीणता का डिप्लोमा कोर्स भी शुरू किया गया, जिसकी देखरेख डॉ. कुशल नाथ मिश्र ने की। सप्ताह भर चलने वाले निःशुल्क संस्कृत वार्ता शिविर का भी शुभारंभ किया गया, जिसमें भाषा का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।