आगरा में ऑटो रिक्शा में महिला से सामूहिक बलात्कार, गला काटा गया
ख़बर संक्षेप में
आगरा में एक परिचित ड्राइवर के बहला-फुसलाकर बुलाने पर एक ऑटो रिक्शा में 50 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और गला काट दिया गया। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता को सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ मारपीट की गई और फिर गंभीर हालत में सड़क के किनारे फेंक दिया गया। घटना के डेढ़ महीने बाद पुलिस कमिश्नर के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई।