
कानपुर: क्रिप्टो का झांसा देकर चार आरोपियों ने 4.90 लाख रुपए ठग डाले
ख़बर संक्षेप में
ऑनलाइन ट्रेडिंग करने वाले अशोकनगर निवासी दीपक राय को चार लोगों ने क्रिप्टो का झांसा देकर 4.90 लाख रुपए ठग डाले। पीड़ित की मुलाकात प्रतापगढ़ के उमेश मिश्रा से हुई, जिसने उसे प्रतापगढ़ के जनार्दन और गौरव नगर के प्रवीण कुमार से मिलवाया। तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।