
नगर आयुक्त ने बाइक से जलभराव वाले मेजर ध्यानचंद मार्ग का निरीक्षण किया, नाले के 5 करोड़ का एस्टीमेट भेजा
ख़बर संक्षेप में
नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने बाइक से जलभराव वाले मेजर ध्यानचंद मार्ग का निरीक्षण किया और नाले के 5 करोड़ का एस्टीमेट भेजा। वार्ड 33 की 18 और वार्ड 3 की 5 कॉलोनियों में निचला इलाका होने से जलभराव बना हुआ है। सीएनडीएस क्षेत्र का पांच दिन में विस्तृत सर्वे भेजा जाना है।