
बारिश के कारण सिपाही परीक्षा 8 अक्टूबर को होगी
ख़बर संक्षेप में
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बारिश के कारण सिपाही भर्ती के लिए होने वाले शारीरिक परीक्षण को 8 अक्टूबर को पुनर्निर्धारित किया है। अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर प्रवेश पत्र में उल्लिखित परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होंगे। अभ्यर्थी 30 अक्टूबर को बोर्ड की वेबसाइट से संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।