सेक्टर-39 में बुलेट से टकराया डीसीएम चालक
ख़बर संक्षेप में
विपरीत दिशा से आ रहे डीसीएम चालक की बुलेट सवार से टक्कर हो गई, जिसमें दानिश अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। पैर फ्रैक्चर हो गया और सिर में भी चोट आई है। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में 26 सितंबर को यह घटना हुई। दानिश दोपहर करीब डेढ़ बजे फतेह सिंह मार्केट पहुंचे थे। डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया। दानिश की पत्नी गुलमेहनज की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।