
एमिटी यूनिवर्सिटी में खेल प्रतियोगिताएं शुरू
ख़बर संक्षेप में
एमिटी यूनिवर्सिटी में एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एलाइड साइंसेज और एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फोरेंसिक साइंसेज के बीच फुटबॉल मैच के साथ इंटर एमिटी इंस्टीट्यूशन स्पोर्ट्स कॉम्पिटिशन ऑर्गनाइजेशन-2026 की शुरुआत हुई। पारस ने दो गोल किए, जबकि अभिनव ने तीसरा गोल जोड़कर 3-0 से जीत हासिल की। दूसरे मैच में एमिटी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड फाइनेंस ने एमिटी स्कूल ऑफ डिजाइन को 1-0 से हराया, जिसमें श्याम ने 18 मिनट और 30 सेकंड में एकमात्र गोल किया।