गाजियाबाद जायंट्स ने अरावली एवेंजर्स को 42 रनों से हराया
ख़बर संक्षेप में
यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एनसीआर टी20 लीग मैच में गाजियाबाद जायंट्स ने अरावली एवेंजर्स को 42 रनों से हराया। जायंट्स ने 20 ओवर में छह विकेट पर 164 रन बनाए जिसमें राहुल यादव ने 20 गेंदों में 38 रन बनाए। एवेंजर्स 16.5 ओवर में 122 रन पर ऑल आउट हो गई।