
बेटे की संदिग्ध हत्या में मां ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया
ख़बर संक्षेप में
फिरोजाबाद के अहाते टोला की एक विधवा मां का कहना है कि उनके 22 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी गई। उसे काम के सिलसिले में नोएडा ले जाया गया था। पीड़ित ने 14 सितंबर को रोते हुए अपनी मां को फोन किया और कहा कि उसके साथ मारपीट की गई। मां ने आरोपी के मोबाइल नंबर पर 250 रुपये ऑनलाइन भेजे, जिसके बाद मोहित गायब हो गया। अब वह पुलिस कार्रवाई और केस दर्ज करने की मांग कर रही है।