
रेंजर की मौत पर संघ ने मुआवजे और शहीद का दर्जा मांगा
ख़बर संक्षेप में
प्रतापगढ़ की छोटी सादरी रेंज में अवैध खनन को रोकते हुए रेंजर प्रताप सिंह चुंडावत की डंपर से कुचलकर मौत हो गई। श्री क्षत्रिय राजपूत अधिकारी कर्मचारी संघ यूनियन ने शहीद का दर्जा और एक करोड़ रुपए मुआवजे की मांग की। यूनियन ने झालावाड़ में आपातकालीन बैठक कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।