
यूपी कांस्टेबल शारीरिक परीक्षा कई केंद्रों में 8 अक्टूबर तक स्थगित
ख़बर संक्षेप में
यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बारिश के कारण मेरठ-गोरखपुर और गाजियाबाद सहित कई केंद्रों में कांस्टेबल भर्ती के लिए होने वाली शारीरिक परीक्षा स्थगित कर दी है। प्रभावित केंद्रों के अभ्यर्थियों की परीक्षा 8 अक्टूबर को फिर से आयोजित की जाएगी, जिसके लिए संशोधित प्रवेश पत्र 30 सितंबर को अपलोड किए जाएंगे। छह अन्य केंद्रों के लिए परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगी।