
संभल हिंसा में मुल्ला अफरोज पर लगे एनएसए आरोप सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किए
ख़बर संक्षेप में
सुप्रीम कोर्ट ने संभल दंगों के मुख्य आरोपी मुल्ला अफरोज पर लगे राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के आरोप रद्द कर दिए। 2024 में हुई हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी और 30 से अधिक अधिकारी घायल हो गए थे। अफरोज को जनवरी 2025 में गिरफ्तार किया गया था और अप्रैल 2025 में आरोप पत्र दाखिल किया गया था।