
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट के लिए भाजपा ने ध्रुव त्रिपाठी को मैदान में उतारा
ख़बर संक्षेप में
माध्यमिक शिक्षक संघ के शर्मा गुट के समर्थन से ध्रुव त्रिपाठी ने गोरखपुर-फैजाबाद ब्लॉक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए भाजपा का टिकट हासिल कर लिया है। भाजपा के इस फैसले से सीट को लेकर चल रही तमाम चर्चाएं खत्म हो गई हैं। ध्रुव त्रिपाठी पांच अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।