
राष्ट्रीय हिन्दू महासभा की बैठक : तरुण शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त
ख़बर संक्षेप में
राष्ट्रीय हिन्दू महासभा की बरेली स्थित कार्यालय में कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें शाहजहाँपुर के तरुण शर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक शर्मा द्वारा मनोनीत किया गया। पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि शर्मा अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक निभाएंगे। बैठक में राष्ट्रीय सचिव पुष्पा शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सहित प्रमुख राष्ट्रीय नेता शामिल हुए।