
अलीगढ़: खैर के लिए 70 करोड़ रुपये का बाईपास और बस रूट, मंजूरी का इंतजार
ख़बर संक्षेप में
खैर के लिए अलीगढ़-पलवल हाईवे, खैर-गोंडा रोड और खैर-वृंदावन को जोड़ने के लिए 45 मीटर चौड़ा 10 किमी का बाईपास बनाने की योजना है, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। कनेक्टिविटी सुधारने के लिए एडीए के मास्टर प्लान में 70 करोड़ रुपये की लागत से बाईपास और 10 किमी का नया बस रूट बनाने का प्रस्ताव है। दोनों प्रोजेक्ट्स के लिए सरकार से मंजूरी मांगी गई है।