राजीव गांधी सेवा केंद्र शिविर में भूमि पट्टे वितरित
ख़बर संक्षेप में
राजीव गांधी सेवा केंद्र में कई विभागों के अधिकारियों ने 3 दिवसीय शिविर का आयोजन कर चार ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को भूमि पट्टे वितरित किए, नाम सुधार तथा दवाइयां प्रदान की। इस अवसर पर जन्म, मृत्यु, विवाह पंजीकरण सहित जनोपयोगी सेवाएं प्रदान कर स्थानीय निवासियों को लाभान्वित किया गया। शिविर का समापन मौके पर ही दवाइयां वितरण के साथ संपन्न हुआ।