
अश्लील सामग्री पर कार्रवाई में राजस्थान पुलिस ने 15,326 नंबर ब्लॉक किए
ख़बर संक्षेप में
राजस्थान पुलिस ने नाबालिगों से संबंधित अश्लील सामग्री देखने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए 15,326 मोबाइल नंबर और 7,800 यूआरएल प्रोफाइल ब्लॉक कर दिए। एडीजी साइबर क्राइम वीके सिंह ने कहा कि अपराधियों को जेल जाने से पहले चार मौके दिए जाएंगे ताकि वे अपने व्यवहार को सुधार सकें। ऐसे मामलों में बार-बार शामिल होने वालों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं।