सवाई माधोपुर में पर्यावरण चेतना पर कार्यशाला संपन्न
ख़बर संक्षेप में
राजकीय कन्या महाविद्यालय सवाई माधोपुर में पर्यावरण चेतना एवं छात्रवृत्ति योजनाओं पर कार्यशाला संपन्न हुई। प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में पर्यावरण चेतना, छात्रवृत्ति योजना एवं वृक्षारोपण पर तीन सत्र हुए। डॉ. मनोज कुमार तोमर ने एनएसएस की कार्यशैली बताई। डॉ. शरबत खान ने स्वच्छता पर बल दिया। डॉ. नंदराम मीणा एवं अंशुल मेहरा ने छात्रवृत्ति के बारे में बताया। डॉ. प्रदीप कुमार मीणा ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह ने कहा कि पर्यावरण चेतना धरती के प्रति कृतज्ञता एवं संवेदनशीलता का जीता जागता प्रमाण है।