
आरएमपीयू द्वारा 5 अक्टूबर से विशेष बैक परीक्षा आयोजित की जाएगी
ख़बर संक्षेप में
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में 5 अक्टूबर 2026 से स्नातक और स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए विशेष बैक परीक्षा आयोजित की जाएगी। अलीगढ़, एटा, कासगंज और हाथरस के छात्रों को निर्धारित केंद्रों पर जाना होगा। परीक्षा में तीन हजार से अधिक छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है।