
दीपिका ने गवर्नमेंट विमेंस कॉलेज स्पोर्ट्स मीट में 400 मीटर और 200 मीटर में जीत हासिल की
ख़बर संक्षेप में
गवर्नमेंट विमेंस कॉलेज स्पोर्ट्स मीट में सोमवार को एमए अंग्रेजी की प्रथम वर्ष की छात्रा दीपिका ने 400 मीटर दौड़ में जीत हासिल की। उन्होंने 200 मीटर दौड़ में भी अपनी गति दिखाई। एमए हिंदी की अंतिम वर्ष की छात्रा निशू ने 400 मीटर में दूसरा और 800 मीटर में पहला स्थान हासिल किया, जबकि सोनू ने 400 मीटर में तीसरा स्थान प्राप्त किया।